Skip to main content

सद्गृहस्त संतों में ब्रजनाथशरण आरोड़ा जी का भी आता है नाम

ऋषि पंचमी पर पृथ्वी के देवता ब्राह्मणों का आज भी उने परिजन करते हैं पूजन 
संजय दीक्षित
13 सितंबर, 18। सद्गृहस्त संतों को लेकर जब-जब चर्चाएं होंगी तो ब्रज की द्वार देहरी का नाम भी प्रथम पंगति में नजर आएगा। पं. गया प्रसाद जी महाराज जैसी महान विभूति रस की देहरी ‘हाथरस’ के लिए एक गौरव की बात है। ठीक उन्हीं का अनुसरण करते हुए हाथरस के सद्गृहस्त संतों में नाम आता है ब्रजनाथ शरण आरोड़ा जी का।
बाबा गया प्रसाद जी महाराज
जी हां! कन्हां के जन्म का प्रसंग तो पूरा विश्व जानता है, लेकिन यह हर कोई नहीं जनता होगा कि कृष्ण जन्माष्टी यानि नंद के लाला के जन्म के कुछ समय बाद ही ‘हाथरस’ नगरी का भी नामकरण संस्कार हो गया था। महत्वपूर्ण यह भी कि यह नामकरण किसी और ने नहीं बल्कि चराचर जगत के स्वामी भोलेनाथ ने किया था। पं. उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी कहते हैं कि ब्रह्मवैवर्त पुराण का अगर अध्ययन करें तो द्वापरयुग के वक्त हाथरस नगरी का प्रसंग आता है। जहां मां पार्वती की प्यास के लिए भगवान शिव ने हाथ से जल यानि रस निकाला था और इस स्थान का नाम ‘हाथरस’ रखा गया था।
इस वैदिक नगरी में ही जन्म सद्गृहस्त संत श्री ब्रजनाथ शरण अरोड़ा जी का जन्म भी इस नगरी में हुआ जहां का एक गौरवशाली इतिहास है। श्री अरोड़ा जी का शुक्रवार 14 सितंबर, 18 को जन्मदिन है। बतादें कि उनका जन्म ऋषि पंचमी को हुआ था और इस बार ऋषि पंचमी 14 सितंबर की पड़ रही है।
Sanjay Dixit
क्यों खास थे ब्रजनाथ शरण अरोड़ा जीः-एक फिल्मी गाना है कि ‘मानो तो मैं गंगे मैया, ना मानो तो बहता पानी’ इसी प्रकार वह लाला के बाबा और बाबा के लाला को समझ चुके थे अर्थात मान चुके थे। यही कारण है कि आज हम उनको संत शब्द से लिखकर गौरवांन्वित हो रहे हैं। सबकुछ होते हुए भी वह धर्म और सिद्धांत के बड़े ही पक्के थे। जब लोग उनके रामजीद्वारा स्थित आवास पर जाते थे तो बैठने के लिए आशन या पट्टे यानि लकड़ी का आसन मिलता था। हवा के लिए वही पुराने पंखे जो रस्सी खींच कर चलाने पड़ते थे। यानि विद्युत चलित किसी यंत्र का प्रयोग नहीं करते थे श्री अरोड़ा जी। गर्मियों में पीने के लिए मटके का ठंडा पानी और
सात्विक जीवन को ही वह अपना धेय बना चुके थे। जब लेखनीकारों से उनका भैंटा होता तो वह भी उनसे प्रभावित होने से नहीं बचते थे। वेद और पराणों का अध्यन होते हुए भी वह कथाओं के श्रवण में विशेष रुचि रखते थे। पृथ्वी के देवता ब्राह्मणों को वह सदैव सम्मान देते थे। बल्कि हर वर्ष ऋषि पंचमी पर वह उनका पूजन कर सम्मानित करते थे। उनके इस क्रम को आज भी उनके उत्तराधिकारी रघुनंदन अरोड़ व उनके अन्य परिजन जारी रखे हुए हैं। लाला के बाबा की जय, बाबा के लाला की जय।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...