Skip to main content

सेवा कार्य के लिए संकल्पित है लायंस मैंबरःअशोक कपूर

सेवा कार्य के लिए संकल्पित है लायंस मैंबरःअशोक कपूर
-जल्द की क्लब की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर का कराए गा आयोजन
जन्मदिन पर केक काटते नवलकिशोर मेहरा व अन्य लायंस मैंबरर्स
हाथरस 01 अक्तूबर, 18। सेवा कार्य ही क्लब की प्राथमिता है। लायंस मैंबर का यह प्रथम दायित्व होता है कि वह लगातार सेवा कार्यों में बना रहे। क्लब समय समय पर सेवा कार्यों को आयोजित करता है। खासतौर से स्वास्थ्य परीक्षण, सड़क जागरूकता कैंप के अलावा अन्य और भी सामाजिक
कार्यक्रमों का आयोजन क्लब द्वारा कराए जाते हैं और आगे भी क्लब स्वास्थ्य संबंधी कैंप कराने की व्यवस्था कर रहा है।
कार्यक्रम में शामिल महिला लायंस सदस्य
यह जानकारी लायंस क्लब के अध्यक्ष और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक कपूर ने अलीगढ़ रोड स्थित जैक डौनाल्ड रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व क्लब के सचिव घनश्यामकिशोर शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जाने का कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है। इसके लिए क्लब की हुई बैठक में सर्वसम्मिति से यह निर्णय भी लिया जाना तय हो गया है कि अब तक क्लब द्वारा कराए गए सभी सेवाकार्यों की समीक्षा भी की गई। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि क्लब से सेवा कार्यां से जुड़े लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस मौके पर बच्चों द्वारा कई प्रकार के खेल प्रतियोगिता भी कराई गई। साथ ही जिन लायंस मैंबर का जन्मदिन था उनको उपहार देते हुए उनके साथ केक काटा गया। 
कार्यक्रम में शामिल लायंस बंधु
इस मौके पर मुख्य रूप से अजय कपूर, अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ, दिनेशचंद्र महरवाल, डॉ. हरीशचंद्र वार्ष्णेय, डॉ. कमलेश वार्ष्णेय, डॉ. राघवेंद्र मोहता, किरन कपूर, मीनेश वार्ष्णेय, नवल किशोर मेहरा, अजय तिवारी एडवोकेट, रामप्रकाश अग्रवाल, रवीन्द्र मित्तल, संजय दीक्षित एडवोकेट, संजीव उपाध्याय, साहिल प्रभाह, अंजू दीक्षित, सुसमा मेहरा, उर्मिला उपाध्याय आदि लायंस मैंबर मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...