Skip to main content

यह बालाजी ऐसे यहां निराश हुए को मिलती है आस, दुखियों के चेहरे भी जाते हैं खिल

शरद महोत्सव में बालाजी की बिखरी रही अनौखी छटा
-देर रात तक ध्वनीविस्तारक यंत्र पर भक्तिगीतों का हुआ आयोजन और बंटती रही खीर प्रसादी

यहां पर आने वाले की हर मुराद होती है पूरी,
लोग करते हैं चमत्कार को नमस्कार

Hathras (U.P.) 25 October,18। शरद पर बालाजी के श्रृंगार की एक छटा पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, मंगला आरती के साथ शुरू हुए उत्सव की बहार देर रात तक चली। बीच में हुई श्रृंगार आरतियों और खीर व लड्डू प्रसादी का वितरण भी लोगों के लिए श्रद्धा और समपर्ण को दर्शाता रहा।
मां महाकाली के फूलबंगला
श्रृंगार के मनोहारी दर्शनों की छटा
हाथरस के प्रसिद्ध मंदिर हनुमान जी बालाजी महाराज पर शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत मंगला आरती के साथ हुई। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह की श्रृंगार आरती के बाद दोपहर को पट बंद होने पर खीर प्रसादी की तैयारियां शुरू हुई और शाम को दर्शनों के लिए पट खुलने के बाद भगवान के छप्पन भोग प्रसादी व फूलबंगला के श्रृंगार सजाए 
गए। जबकि सायं 7 बजे श्रृंगार आरती हुई में जय जय जय हनुमान गुंसाई, कृपा करहुं गुरु देव की नाई।। के सुश्र गुंजायमान हो उठे। इस दौरान ही खीर प्रसादी और लड्डू प्रसादी का भोग
लगाया गया और प्रसादी भक्तों में वितरण के लिए पहुंच गई। देर रात तक चले इस क्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों को अपनी बारी आने के लिए काफी देर तक कतारबद्ध रहना पड़ा।
इस मौके पर मंदिर के सेवायत गोपाल प्रसाद गोस्वामी के अलावा नवीन कुमार वार्ष्णेय, प्रवीन कुमार वार्ष्णेय, सत्यनारायण, रमेशचंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, विकास अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि सैकड़ों भक्तों का सहयोग सराहनीय रहा।

लोग करते हैं बाबा के चमत्कार को नमस्कार
सेवायत महंत गोपाल प्रसाद गोस्वामी 
जो भी यहां पर सच्चे दिल से अरदास लगाता है बालाजी बाबा उसको निराश नहीं करते। बाबा के मंत्र से मंत्रित धागा बांध ने तमाम आय बलाय दूर रहती हैं। जबकि बाबा का धाका बांध कर जाने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। यह जानकारी यहां पर सेवायत महंत गोपाल प्रसाद गोस्वामी ने दी। यह ही नहीं यहां के अनेकों दर्शनार्थियों का कहना है कि जो भी इनकी शरण में आ जाता है। उसके जीवन में दुख फिर मुड़कर के भी नहीं देखता। कई दर्शनार्थियों ने तो अपबीती भी सुनाई। सुनकर सभी रह गए दंग। हाथरस के ही पवन फोटो स्टिडियो के संचालक ने बताया कि एक बार वह काफी दुखी थे। परेशान हो गए तो किसी ने बताया और व बाबा के मंदिर में आ बैठे। उनकी समस्या का समाधान हुआ तो उन्होंने बाबा की फोटो खींचनी चाही, लेकिन उनके कैमरे में बाबा की तस्वीर ही नहीं आई। बाद में जब स्व. महंत ने बताया कि इसके लिए बाबा से अनुमति लेनी होगी तो आपके कैमरे में तस्वीर आ जाएगी और ऐसा ही हुआ। उन्होंने जब बाबा से आज्ञा मांगी तो तस्वीर भी आई और तभी से बाबा के हर कार्यक्रम में उनकी तस्वीर भी छपने लगी है। बहुत से परेशान लोग तो बाबा की तस्वीर ले जाकर अपने प्रतिष्ठान पर खते हैं तो रुके हुए कार्य भी चल जाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...