Skip to main content

सक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है श्रीमद्भागतः रवि दीक्षित

सक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है श्रीमद्भागतः रवि दीक्षित
-हाजीपुर में श्रीमद्भगवत कथा से पूर्व निकाली गई कलशयात्रा
श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली
गई कलशयात्रा में शामिल भक्तजन
हाथरस जंक्शन। श्रीमद् भागवत ही साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वारूप है। भगवान की कथाओं में ही भगवान का मर्म छिपा है। जो प्रभु की कथाओं का श्रवण करता है। उसके अंदर भाव पैदा होते हैं और भावों से भावनाओं का उद्भव होता है। भावनाओं में ही भगवान का वास है। इसलिए श्रीमद् भागवत का श्रवण करने का मतलब है आप भगवान को भज रहे हों।
यह उद्गार थाना हाथरस जंक्शन के गांव हाजीपुर में भव्य कलशयात्रा के साथ आरंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के दौरान प्रथम दिन व्यासपीठ से बोलते हुए आचार्य रवि दीक्षित ने व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने श्रीमद् भागवत के महात्म की कथा का
श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली
गई कलशयात्रा में शामिल भक्तजन
मार्मिक वर्णन किया और बताया कि श्रीमद् भागवत को क्यों श्रवण करना चाहिए और उसके श्रवण क्या लाभ होता है। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत के श्रवण मात्र से महापापों का जाल भी कट जाता है। उन्होंने कहा कि ‘‘हरि अनंत हरि कथा अनंता’’ अर्थात हरि यानी भगवान तो अनंत है जिनका कोई अंत नहीं है, लेकिन उनसे भी ज्यादा प्रभु की कथाएं अनंत हैं। जिनकी कोई थाह नहीं हैं। कोई भी कितना भी महापापी हो, लेकिन यह यर्थात है कि अगर उसने सत संगत पकड़ ली यानी प्रभु की कथा श्रवण का मार्ग पकड़ लिया तो मानलीजिए कि उसके
Devesh Dixit Ad.
उद्वार का मार्ग प्रशस्त हो चला हैं। उन्होंने बताया कि जो प्रभु के नित्य नाम का स्मृरण करता है। वह तो अपने लिए अच्छे दिनों का मानों संकलन कर रहा है। इसलिए जहां पर भी, जैसे भी, किसी भी भी रूप में किसी तरह से भगवान का नाम मुख से निकले निकालते रहना चाहिए। इससे ही किसी भी बहाने हो भगवान का नाम नित्य प्रति लेना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने धुंधकारी की मार्मिक कथा का बड़ा ही रोचक वर्णन किया।
इससे पूर्व आचार्यों ने वेदमंत्रों के साथ पूजन-अर्चन कराके यज्ञ में आहूतियां दिलवाई और गांव में कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा के साथ जोशीला स्वागत किया गया। शोभायात्रा भ्रमण के बाद पुनः सभी कथास्थल पर पहुंचे। जहां पर शोभायात्रा का मंत्रों के साथ कथा का शुभारंभ कराया। 
इस मौके पर मुख्य रूप से देवेश दीक्षित एडवोकेट, रामकिशन, प्रदीप, देवकी, मौना देवी, नूतन, शीला देवी, बंटी, अमर सिंह बघेल, विजेंद्र, लक्ष्मी, मीना, प्रियंका, मोहिनी, अतुल गोपाल आदि सैकड़ों भक्तजनों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...