Skip to main content

सुरक्षा-व्यवस्थाओं को स्वयं परखा जिला जज ने

सुरक्षा-व्यवस्थाओं को स्वयं परखा जिला जज ने
-चूक के स्थानों पर चैकी प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जेएम कोर्ट का निरीक्षण कर वाहर आते जिला जज व अन्य न्यायिक अधिकारी
हाथरस। जिला एवं सत्र न्यायालय पर सुरक्षा-व्यवस्थाओं को लेकर जिला जज कफी गंभीर हैं। जब से उन्होंने चार्ज संभाला है सुरक्षा को प्राइटी पर लिया है। उन्हीं की पहल पर 10 जनवरी को डीएम ने भी पुलिस अधिकारियों को लेकर न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया था और बाउंड्रीवाल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकर कर उनके समक्ष रखा था। सोमवार को जिला जज ने भी पूरे कोर्ट परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा पांइटों पर गंभीर दृष्टि डाली और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विदित हो कि आए कन्नौज व इलाहाबाद आदि प्रदेश के कई न्यायालयों में किए गए हमलों और उनके
सेशन न्यायालय के प्रवेश द्वार पर महिला
वादकारी की चेकिंग करती पुलिस कर्मी
परिणामों से न्याय प्रशासन किसी भी तरह से सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। खासकर जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सांगल तो सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने चार्ज संभालते ही इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को खासा सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर बीते 10 जनवरी को स्वयं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षयकार ने न्यायालय परिसर का भ्रमण कर उन स्थानों को चिंन्हित किया था जहां पर बाउंड्रीवाल की आवश्यकता है। साथ ही एडीशनल एसपी ने सिद्धार्थ वर्मा ने सुरक्षा पोइंटों को चिन्हित कर वहां पर श्रीदाऊजी चैकी प्रभारी को एलर्ट किया था और इंस्पेक्टर कोतवाली को भी सख्त निर्देश दिए थे कि सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
सोमवार को स्वयं जिला जज विवेक सांगल ने पूरे न्यायालय परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य न्ययिक दंडाधिकारी योगेंद्र चैहान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग पवार, परिवार न्यायाधीश बीडी भारती, कोर्ट मैनेजर खालिद उस्मान अंसारी के साथ पूरे न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थें को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...