Skip to main content

कोराना एलर्टः-न्यायालय पर स्वास्थ्य विभाग की नजर में होकर गुजरेगा हर व्यक्ति

न्यायालय पर स्वास्थ्य विभाग की नजर में होकर गुजरेगा हर व्यक्ति
-न्यायिक अधिकारियों से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल
न्यायिक अधिकारियों से मिलकर बाहर निकलता
 अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल
हाथरस। कोरोना वायरस को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय पर भी बार और बैंच दोनों ही गंभीर दिखाई दिए। जिला जज की देखरेख में न्यायिक कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बचाव के तरीके बताए तो ज्योइंट सेकेट्री विनीत शर्मा व प्रेस प्रवक्ता संजय दीक्षित के साथ अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल ने न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना से जूझने के लिए मुस्तैद रहेगी।
सेशन कोर्ट से बाहर निकलता अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल
29 July 2019.jpg सूत्रों की माने तो हाईकोर्ट प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला एवं सत्र न्यायालयों पर मंगलवार 16 से 21 मार्च तक आवश्यक कार्यों को ही प्रमुखता दी जाए। जबकि स्वच्छता और सफाई के लिए खासतौर पर ध्यान रखा जाए। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट, अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सीएमओ/सीएमएस की मदद से न्यायालय में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैचिंग जांच होनी चाहिए। जिसके चलते मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी न्यायालयों और कार्यालयों में सतर्कता वरती गई। जबकि बार की ओर से जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला जज से मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य व वायरस से सुरक्षा के संबंध में रखी गई बातों को जिला जज विवेक सांगल ने गंभीता से लिया। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है बुधवार से यहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध सभी संसाधनों का प्रयोग करते हुए कोरोना वायरस से सुरक्षा के इंतजामात किए जाएंगे। खासतौर से इस संबंध में कार्य देख रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष जैन से भी प्रतिनिधि मंडल मिला। उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यायिक कर्मचारियों को सतर्कता अभ्यास कराया है। कल से बार में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्कता अभ्यास करा सकती है।
प्रतिनिधि मंडल खासतौर से प्रेस प्रवक्ता संजय दीक्षित, ज्योइंट सैक्रेट्री विनीत शर्मा, सुधीर चैधरी, रोहित दुबे, निष्कर्ष गोस्वामी, शिवाकान्त शर्मा, महेंद्र सिंह दिवानीय, प्रवीण चैधरी, यतीश शर्मा, मदन मोहन, हेमंत वाष्र्णेय, संजय, अरुण सिसोदिया, देवेश दीक्षित, सुलेमान खान, संजीत व अमृत राज आदि अधिवक्ता मौजू थे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...