Skip to main content

मात्र 23 दिन में सुनाई अबोध बच्ची के आरोपी को सज

दुष्कृत्य में 2021की यूपी में सबसे कम समय में सुनाई हाथरस की कोर्ट ने सजा
पोक्सो न्यायालय ने मात्र 23 दिन में सुनाया अपना निर्णय
02 जनवरी 2021 की शाम डेढ़ वर्षीय अबोध बच्ची के साथ किया था  आरोपी ने किया था गलत काम
ब्रजद्वार हाथरस। अबोध के साथ दुष्कृत्य के मामले पर  2021 में उत्तर-प्रदेश के हाथरस सेशन न्यायालय ने सबसे तेज मात्र 23 दिन में  निर्णय देते हुए एक इतिहास रचा है। न्याय के इस इतिहास को रचने में एडीजे प्रतिभा सक्सेना को पैरवी में  रात-दिन एक कर देने वाले अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार की भी दाद देनी होगी।
        जी हाँ ! जब-जब न्याय और निर्णय की बात आयेगी तो समय को देखते हुए यह निर्णय सराहा जायगा। इतने कम समय में इस न्यायालय का यह इकलौता निर्णय नहीं है। इससे पूर्व भी थाना सासनी क्षेत्र के एक गाँव  के मामले में भी मात्र 38 दिन में निर्णय देते हुए आरोपी को सजा सुनाई थी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मामला थाना चंदपा क्षेत्र के  गांव भटेला का है। बताते हैं अपनी ससुराल थाना 

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार का स्वागत करते लोग
हाथरस गेट से एक विवाहिता अपनी  डेढ़ वर्षीय अबोध बच्ची के साथ अपने मायके आई थी। दो जनवरी 2021 को शाम करीब सात बजे गांव भटेला निवासी वीरेंद्र पुत्र प्रेमपाल खिलाने के बहाने ले गया और गलत कार्य कर दिया। 

जिसकी प्राथमिक शिकायत थाना चंदपा पर दर्ज की गई। पुलिस ने भी तत्काल विवेचना कर आरोप-पत्र न्यायालय में दखिल किया। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार की त्वरित पैरवी के चलते अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम प्रथम) प्रतिभा सक्सेना ने अरोपी को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास (अभियुक्त के शेष प्रकृति जीवन तक) जो धारा 376(2) (च) भा.द.सं. व अपराध शिशु संरक्षक अधिनियम की धारा 5/6 के तहत सजा सुनाई है। साथ ही  एक लाख रुपये का अर्थदंड भी दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’

हनुमान जी की कृपा से गुसांई बाबा को चित्रकूट के घाट पर प्रभु के दर्शन होते हैंःगौरांग जी महाराज UP Hathras11 जून, 18। चित्रकूट का घट है और गोस्वामी बाबा पथर की एक सिला पर चंदन घिर रहे हैं। कथा प्रवचन करते व्यासपीठ गौरांग जी महाराज इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके स्वामी आएंगे और मिलन होगा। अचानक वहां पर दो सुकुमार आते हैं और तुलसीदास से चंदन की मांग करते हैं, लेकिन प्रभु मिलन की आस में वह दोनों ही सुकुमारों से चंदन की मना करते हैं। महावीर जो देख रहे थे पहचान गए कि अभी भी तुलसीदास स्वामी को नहीं पहचान रहे। श्री रामदबार मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा श्रवण करते श्रद्धालुजन कथा श्रवण करते बैंक अधिकारी कथा के दौरान आचार्य गौरांग जी महाराज इस मार्मिक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि कहीं फिर से तुलसीदास प्रभु दर्शन से न चूक जाएं। इसलिए पेड़ की एक डाल पर तोते का रूप धर कर हनुमान जी कथा श्रवण करते सेवानिवृत्त रोडवेज अधिकारी कहते हैं ‘‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीड़। तुलसीदास चंदन घिसत और तिलक लैत रघुवीर।।’’ यह दोहा सुनते ही गोस्वामी तुलसीदास का ज्ञानतंत्र जाग्रित हुआ। ध...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी

हाथरस की यह मजबूरी सिर्फ 35 किमी की दूरी -बाहरी प्रत्याशियों का दंश झेलता आ रहा है हाथरस -1984 तक कांगे्रस पर महरवान रही हाथरस की तनजा तो 1991 से भाजपा के प्रत्याशी को ही चुन कर संसद भेज रही जनता  संजय दीक्षित हाथरस। ‘‘अरे हाय हाय ये मजबूरी ये मौसम और ये दूरी, मुझ पल पल है तड़फाये एक दिना......’’ फिल्म ‘‘रोटी कपड़ा और मकान’’ के गाने के यह बोल लोकसभा हाथरस पर भी सटीक बैठते हैं। क्योंकि क्षेत्र की समस्या व लोगों की पीड़ा के निराकरण को अब तक हुए लोकतंत्र के 17 समरों को प्रतिनिधित्व 17 में 12 वार वाहरी लोगों को सौंपा गया है। मजे की बात तो यह है कि यह 18 लोकतंत्र के इस यज्ञ में 18 वीं वार भी आहूतियां देने के लिए लोकल प्रत्याशियों का पूर्णतः अभाव दिखाई दे रहा है। हाथरस के प्रथम सांसद नरदेव स्नातक को दुर्लभ चित्र यह हाथरस की पीड़ा ही कही जा जा सकती है कि लोकसभा के लिए यहां के मतदाताओं को अब तक 17 वार हुए मतदान में 12 वार वाहरी प्रत्याशियों को सांसद बनाकर लोकसभा भेजा है। लोगों के बोलों से निकली बातों पर जाएं तो यह सबसे बड़ी पीड़ा है कि हर विधानसभा और लोकसभा का एक अलग-अलग भौगो...