Skip to main content

Posts

मां के आंचल को बेच रहे भूमाफिया, मातृदिवस के मौके पर उठाई लोगों ने मांग

मां के आंचल को बेच रहे भूमाफिया, मातृदिवस के मौके पर उठाई लोगों ने मांग, माफियाओं से बचाओ भूमि मां को, अन्यथा बेचडालेंगे श्मशान की भिम को भूमाफियाओं द्वारा कब्जाने के  विरोध में प्रदर्शन करते सर्व समाज के लोग UP (Hathras) 13 May। देख तेरे संसार कर हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान कितना बदल गया इंसान.... इस फिल्मी गाने के सार पर जाएं तो बिल्कुल वही हो रहा है कि बदले इंसान को यह भी पता नहीं कि जिस भूमि को वह कब्जाना चाहता है वह उसकी मां है। बात मां की हो रही है तो क्योंना यह भी डिस्कस कर लें कि मां और उसका हमारे जीवन में क्या औचित्य है। आज मातृ दिवस है और मां के रौल पर चार्चा होना भी लाजमी है। सुना तो ऐसा है कि जब प्राणी इस संसार में आता है तो मां की कोख होती है। जब इस संसार में आता है तो मां की गोद होती है और जब इस संसार से विदा होता है तो मां यानि धरती मां की गोद में अंतिम सांस लेता है। कुल मिलाकर मां से कभी उनंतर नहीं हो पाता प्राणी, लेकिन मौका लगने पर यह खुदगर्ज मां के आंचल तक को बेचने में गुरेज नहीं करता। मोक्षदायी भूमि यानि श्मशान की भूमि को बेच रहे भू...

दुखहर्ता शनिदेव पर होगा दो दिवसीय कार्यक्रम, तैयारियों को पहनाया गया अमलीजामा

दुखहर्ता शनिदेव पर होगा दो दिवसीय कार्यक्रम, तैयारियों को पहनाया गया अमलीजामा यूपी के हाथरस स्थित सादाबाद गेट पर प्राचीन  दुखहर्ता शनिदेव मंदिर की श्रृंगार आरती के दर्शन UP (हाथरस), 12 मई। शनि सरल और उदार प्रवृत्ति के देवता हैं। इनको दंडाधिकारी का वरदहस्त प्राप्त है। इसलिए यह न्याय के देवता भी कहे जाते हैं। हर वर्ष मंदिर में शनिजयंती हर्ष और आनंद के साथ मनाई जाती है। जो भी मंदिर में दर्शन कर शनिदेव की शरण में आता है वह सुख और शांति प्राप्त करता है। यह उद्गार मंदिर सेवायत चंद्रप्रकाश जोशी ने वार्षिकोत्सव संबंधी बैठक में बतौर प्रमुख व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि सादाबाद गेट स्थित मंदिर श्री शनिदेव महाराज अतिप्राचीन इसका प्रमुख रूप से निर्माण अंग्रेजों के समय से पूर्वका है, लेकिन बीच-बीच में मंदिर में निर्माण और जीर्णोद्धार के कार्य होते रहे हैं। आज के समय में यह स्थान शनि सिद्धपीठ के रूप में है। अर्थात यहां पर जो भी दीन-दुखी आते हैं उनको राहत प्राप्त होती है। साथ ही बिगड़ों के काम बनते हैं। मंदिर से पूरी तरह जुड़े राकेश भाद्वाज ने बताया कि 14 व 15 मई को शनिदेव महाराज का ...

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

बिजली चोरों को भनक भी नहीं लगी, मध्य रात्रि में पहुंच गई विजलेंस टीम, 34 बिजली चोरों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज  UP (India) 11 May। गुरुवार की रात में चेंकंग करती विजलेंस टीम सभी सो रहे थे और टीम चेकिंग में मशगूल थी। चोरों को भी यह पता नहीं था कि उनकी पोल खुलने रही है और फिर क्या था। रात को जब चकिंग समाप्त हुई तो विद्युत चोरों के पास उनकी चोरी का परिणाम था। टीम ने हाथरस शहर के अंदर कई क्षेत्रों में की गई छापेमारी में 34 विद्युत चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। सावधान! अगर आपकी विद्युत चोरी की प्रवृत्ति बन चुकी है तो छोड़ दो। अगर आपके अंदर लोभ का वास है और विद्युत की चोरी कर कुछ पैसे बचाना चाहते तो उस लोभ को छोड़ दो। क्योंकि यह लोग आपके लिए काफी मंहगा साबित होने वाला है। पूछो क्यों ? क्योंकि चोरी करोगे तो एक बार की छापेमारी में आपका दिवाला निकल कर सामने आ जाएगा। कारण चोरी करोगे कुछ दिन, लेकिन पैसा पूरो वर्षभर का देना पड़ेगा। मतलब हजारों का जुर्माना। कहने का मतलब है कि सरकार की सख्ती वैसे ही नहीं है। इसलिए ही सख्ती है कि लोगों पर ज्यादा लोड़ न पड़े और लोग अधिक लोड़ से बच सकें...

बॉल के पारखी, पाक के पुरोधा की आज यह दशा, नमन है बाजपा के बजरंगियों को और यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स को

बॉल के पारखी, पाक के पुरोधा की आज यह दशा, नमन है बाजपा के बजरंगियों को और यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स को बागला जिला चिकित्सालय में भाजपा न0अ0 मूलचंद्र वार्ष्णेय व उनकी टीम मरीज प्रवेश के साथ UP (India) 11 May। जिसकी बॉलों से अच्छे-अच्छे बल्ले वाजों के छक्के छूट जाया करते थे, जो फिल्डिंग का बाजीगर था आज वक्त के शिकंजे ने उसकी जिंदगी को ही गुमनाम कर दिया। लेकिन भाजपा के बजरंगियों ने और ह्यूमन राइट्स की जुगलबंदी ने आज वह कार्य किया जो आज के वक्त में सगे भी नहीं करते। नमन है उस सोच को, नमन है उस सहयोग को और नमन है उस संस्था को जो जरूरत पर अमूल्य खून जैसी आवश्यकताओं को उपलब्ध कराती है। क्या है पूरा मामलाः- एक सख्श निहायती कमजोर और सहाय। जिसको तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। हालत ज्यादा बिगड़ी तो यह खबर केसे भी भाजपा नगराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय के कानों तक पहुंची। सूत्र बताते हैं, कि उन्होंने तत्काल अध्यक्ष जैसे पद जज्ज्बा दिखाया और अपने बागला जिला चिकित्सालय में भाजपा न0अ0 मूलचंद्र वार्ष्णेय व उनकी टीम  अन्य पदाधिकारियों जिसमें मीडिया प्रभारी यतेंद्र वार्ष्णेय, नगर महामंत्री...

जिन्ना ने यूनिवर्सिटी में तैयार किया अपना राज्य, राजा ने राज्य को त्याग लड़ी थी स्वराज्य की लड़ाई

जिन्ना ने यूनिवर्सिटी में तैयार किया अपना राज्य, राजा ने राज्य को त्याग लड़ी थी स्वराज्य की लड़ाई    राजा महेंदप्रताप सिंह के लिए भारत सरकार  द्वारा जारी की गई डाक टिकट UP (India) 11 May। जिस त्यागी ने शिक्षा और सद्भाव के लिए अपनी जमीन को दान में दिया। उसी यूनिवर्सिटी में बैठकर जिन्ना ने जन्नत के ख्वाब दिखा लिख दी थी पाक स्थान यानि पाकिस्तान की इवारत। जहां से देश को बंटवारे की जो दरार पड़ी आज भी जिन्ना की तस्वीर उसकी पूर्ति कर रही है। कौन था वह त्यागी जिसने अपनी जमीनें दी थी दान मेंः- वह कोई और नहीं बल्कि स्वयं मुरसान के युवराज व हाथरस के जाट राजा महेंद्रप्रताप सिंह ही थे। जिन्होंने अपनी जमीनों को इस उद्देश्य से यूनिवर्सिटी के निर्माण में दिया था कि यहां पर आपसी भाईचारा, सद्भाव और सौहार्द के माहौल का निर्माण होगा, लेकिन हुआ कुछ उल्टा ही। दरअसल यहीं से देश के बंटवारे की आधारशिला रखी गई थी और बाद में परिणाम जन्म हुआ पाकिस्तान का। जिन्ना ने खाई जलेबी, राजा ने छानी थी विदेशों की खाखः- पूर्व प्रधानमंत्री भारत इंदिरा गांधी के साथ राजा महेंद्रप्रताप सिंह जब रा...

परिवार से बिछुड़ी वृद्धा को महावीर साबित हुए धीरज जैन

पहले चिकित्सक के यहां पहुंचाया और फिर बड़ी मशक्कत के बाद वृद्धा के परिवार का नंबर लेकर परिवार से मिलाया वृद्धा और परिजनों के साथ धीरज जैन UP (india) 01 May। जाम ने जब वृद्धा को परिजनों बिछोड़ दिया तो धीरज वृद्धा के लिए महावीर बन गए। संस्कार और सभ्यता के इस उदाहरण पर जाएं तो कहानी समासेवा की बोलती है। इसमें समाजसेवी का पार्ट प्ले किया है धीरज ने। क्योंकि उनके कारण वृद्धा परिवार से ही नहीं मिली बल्कि उनको चिकत्सिक के यहां पहुंचने पर उपचार भी मिला। बताते हैं, वृद्धा मां शायद हार्ट की प्रॉब्लम से पीड़ित थीं और घंटाघर स्थित एक वरिष्ठ चिकित्सक के यहां पर दिखाने आई थी। सूत्रों की गवाही माने तो गायत्री देवी पत्नी स्व.मलखान सिंह उम्र करीब 82 वर्ष निवासी गांव मोहब्बतपुरा थाना हाथरस जंक्शन गुरुवार को अपने पुत्र विजयपाल सिंह व धेवते मनोज के साथ गांव मोहब्बतपुरा से हाथरस घंटाघर स्थित एक हार्ट स्पेशलिस्ट वृद्धा से बातचीत करते हुए धीरज जैन चिकित्सक के यहां पर दिखाने आई थीं। बताते हैं, उनको शायद हार्ट में प्रॉब्लम थी। कहानी के सूत्रधार की माने तो घटना तालाब चौराहे की है। जब वृद्धा ...

वर्दी को मिला लाख का इनाम सींचेगा अनाथों के भविष्य को

यूपी के जिला हाथरस के एसपी के इस निर्णय से हो रही वाह वाह, अन्य अधिकारियों और कर्मियों को मिलनी चाहिए प्रेरणा संजय दीक्षित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन 18 लाख की चोरी का खुलाशा करने पर एसपी सुशील चंद्रभान घुले को एक लाख रुपये बतौर इनाम देते हुए UP (India) 01 May । देखिए वर्दी का त्याग, संस्कार और सरोकार, समन्वय और सभ्यता। अच्छे कार्य के लिए खुद व टीम को मिले एक लाख रुपये अनाथों के पोषण में दान में दे दिए। हाथरस सैल्युट करते हैं इस सोच और सिद्धांत को। हाथरस नमन करते हैं उस दिव्य शक्ति को जिसने ऐसे संस्कारों को पिरोया और हाथरस सुक्रिया अदा करता है उस वक्त का जो हाथरस में ऐसे पुलिस प्रमुख को लेकर आया जो वाकई एक सच्चे अधिकारी के दर्शन कराता है।  तस नाम तस गुणः- बहुत कम ऐसा देखने को मिला है कि जैसा व्यक्ति का नाम है वैसे ही गुण दिखाई दें, लेकिन हाथरस ने ऐसा देखा है। बोलें तो जहां पर त्याग, संस्कार, दया और मृदुभाव यह सारे गुण एकत्र हो जाएं तो समझो तसनाम, तसगुण यानि सुशील चंद्रभान घुले। अभी नहीं समझे। सुशीलः- माने कोमल, मधुर, सालीन और चंद्रभान माने चंदमा सी कांति वाल...